उपवाक्य

वाक्य की तरह उपवाक्य में भी एक कर्ता और एक क्रिया होता है लेकिन यह एक लंबे वाक्य का हिस्सा होता है।

प्रत्येक वाक्य में एक मुख्य उपवाक्य होता है जिसे एक या ज़्यादा अधीन उपवाक्यों की मदद से संशोधन किया जा सकता है। अगर एक अधीन उपवाक्य एक नामिक पद का संशोधन करता है तो उसे संबंधवाचक उपवाक्य कहा जाता है। अगर वह एक क्रिया या संपूर्ण मुख्य उपवाक्य का संशोधन करता है तो उसे क्रियाविशेषणात्मक उपवाक्य कहा जाता है। और अगर वह संज्ञा का काम करता है तो उसे नामिक उपवाक्य कहा जाता है।

इनके अलावा वाक्य में एक से ज़्यादा मुख्य उपवाक्य हो सकता है।

संबंधवाचक उपवाक्य

संबंधवाचक उपवाक्य एक ऐसा उपवाक्य है जो संज्ञा का संशोधन करता है। संबंधवाचक उपवाक्य ख़ुद के द्वारा संशोधित संज्ञाओं के पीछे आते हैं और उनकी शुरुआत में आम तौर पर ci और cual संबंधवाचक सर्वनाम का उपयोग किया जाता है:

स्पष्टता के लिए संबंधवाचक उपवाक्यों को वाक्यों के बाक़ी हिस्सों से अल्पविराम की मदद से अलग किया जा सकता है, ख़ासकर जब वाक्य लंबा हो:

कुछ संबंधवाचक उपवाक्य वाक्य के अर्थ के लिए आवश्यक तो नहीं होते लेकिन टिप्पणियाँ पेश करते हैं। वैसे उपवाक्यों को अल्पविराम की मदद से अलग किया जाता है:

Ci और cual संबंधवाचक उपवाक्यों के कर्ता या कर्म का काम कर सकता है। आम तौर पर कर्म क्रिया के पीछे आते हैं लेकिन जब इन दोनों में से कोई एक कर्म है तो उसे कर्ता और कर्म दोनों के आगे रखा जाता है:

जब संबंधवाचक सर्वनाम परसर्ग का कर्म हो तो परसर्ग को आगे रखा जाता है:

जब de ci या de cual संबंधवाचक उपवाक्य की एक अधीन संज्ञा को सूचित करता है तो सो संज्ञा के आगे आम तौर पर sua का उपयोग किया जाता है:

Per lejeri tal frases, on pote sustitui la determinante cui per de ci sua o de cual sua:

कुछ भाषाओं में संबंधवाचक उपवाक्य आगे आनेवाले संपूर्ण उपवाक्य का संशोधन कर सकता है। एलेफ़ेन में अगर ऐसा करना अस्पष्ट हो तो lo cual, e lo, e esta या e acel जैसे वाक्यांशों का उपयोग किया जा सकता है:

संबंधवाचक उपवाक्य की शुरुआत में संबंधवाचक क्रियाविशेषण का उपयोग किया जा सकता है:

वैसे संबंधवाचक उपवाक्य ज़्यादातर क्रियाविशेषणात्मक उपवाक्य से मिलते हैं:

क्रियाविशेषणात्मक उपवाक्य

क्रियाविशेषणात्मक उपवाक्य या तो मुख्य उपवाक्य के क्रिया का संशोधन करता है या तो संपूर्ण मुख्य उपवाक्य का। क्रियाविशेषणात्मक उपवाक्य की शुरुआत में किसी एक क्रियाविशेषणात्मक सापेक्ष संयोजक (como, cuando, cuanto, do) या किसी एक विशेष_सापेक्ष_संयोजक (si, car, afin, ca) का उपयोग किया जाता है:

क्रियाविशेषणात्मक सापेक्ष संयोजक (como, cuando, cuanto, do) से शुरू किए गए क्रियाविशेषणात्मक उपवाक्यों को संक्षेपित संबंधवाचक उपवाक्य माना जा सकता है। उदाहरण के लिए, ऊपर पेश किए गए तीन उदाहरणों को निम्न तरीक़े से भी पेश किया जा सकता है:

नामिक उपवाक्य

नामिक उपवाक्य संज्ञा का काम करता है: यह क्रिया या परसर्ग का कर्ता या कर्म का काम कर सकता है। नामिक उपवाक्य की शुरुआत में ce या esce विशेष सापेक्ष संयोजक, cua, cual और ci सार्वनामिक संयोजक या किसी एक क्रियाविशेषणात्मक सापेक्ष संयोजक का उपयोग किया जाता है।

यह जानने के लिए कि एक उपवाक्य सच में नामिक उपवाक्य है या नहीं, सर्वनाम की जगह पर उपवाक्य रखें। अगर ऐसा करने से अर्थपूर्ण वाक्य की रचना होती है तो सो उपवाक्य नामिक उपवाक्य है। आम तौर पर नामिक उपवाक्य सोच, समझ और भावनाओं की क्रियाओं के कर्म होते हैं:

कई नामिक उपवाक्यों की शुरुआत में ce या esce विशेष सापेक्ष संयोजक का उपयोग किया जाता है:

ज़्यादातर नामिक उपवाक्य किसी की बोली, सोच या सवालों को सूचित करता है। सभी स्थितियों में नामिक उपवाक्य में मूल बोली, सोच या सवाल का काल क़ायम रहता है:

संबंधवाचक और क्रियाविशेषणात्मक उपवाक्य को कभी-कभी नामिक उपवाक्यों से भ्रमित किया जा सकता है। उपवाक्य को संबंधवाचक या क्रियाविशेषणात्मक उपवाक्य बतलाने के लिए cual या ci के आगे संज्ञा या सर्वनाम रखना चाहिए:

कुछ नामिक उपवाक्यों की शुरुआत में धातुओं का भी उपयोग किया जा सकता है।

समन्वित उपवाक्य

एक ही वाक्य में दो मुख्य उपवाक्यों को निरपेक्ष संयोजकों की मदद से जोड़ा जा सकता है। संयोजक के आगे आम तौर पर अल्पविराम रखा जाता है:

वैसे उपवाक्यों को संयोजक के साथ या बिना संयोजक स्वतंत्र वाक्यों की तरह भी उपयोग किया जा सकता है: