निर्धारक

निर्धारक एक ऐसा शब्द है जो संज्ञा के संदर्भ, जैसे कि पहचान और परिमाण, को व्यक्त करने के लिए सो संज्ञा का संशोधन करता है। बहुवचन प्रत्यय -s (जिसे एलेफ़ेन में निर्धारक माना जाता है) के अलावा सभी निर्धारकों को संज्ञाओं के आगे रखा जाता है।

निर्धारकों के विभिन्न वर्ग होते हैं। प्रत्येक वर्ग के ठेठ उदाहरण tota, la, esta, cual, cada, mea, multe और otra हैं।

पूर्वनिर्धारक

Tota का अर्थ “सब” है। यह संज्ञाओं द्वारा व्यक्त किए गए संपूर्ण परिमाण का संबोधन करता है। Cada के विपरीत tota प्रत्येक अवयवों के बजाय समग्र परिमाण को संबोधित करता है:

Ambos का अर्थ “दोनों” है। दो चीज़ों की बात करते समय इसे tota की जगह पर उपयोग किया जा सकता है। वैसी स्थितियों में संज्ञा बहुवचन होनी चाहिए:

परिभाषा के आधार पर tota और ambos परिमाणवाचक निर्धारकों से अलग नहीं हैं लेकिन इन्हें अपने विन्यास के आधार पर अलग वर्ग में रखा गया है: नामिक पद में ये दोनों la सहित सभी अन्य निर्धारकों के आगे आते हैं

इन्हें सर्वनाम के तौर पर भी उपयोग किया जा सकता है।

प्रविशेषण

एलेफ़ेन में दो प्रविशेषण हैं: निश्चित प्रविशेषण la और अनिश्चित प्रविशेषण un। इस संदर्भ में “निश्चित” का अर्थ यह है कि संज्ञा के संदर्भ को पहले से ही परिभाषित किया जा चुका है।

La एक ऐसी संज्ञा का परिचय कराता है जिससे श्रोता पहले से वाक़िफ़ हैं। निम्न स्थितियों में इसका उपयोग किया जाता है:

Un एक ऐसी एकवचन संज्ञा का परिचय कराता है जिससे श्रोता अब तक वाक़िफ़ नहीं हैं। इसे बहुवचन या अगणनीय संज्ञाओं के साथ उपयोग नहीं किया जा सकता। (इसे “एक” के अर्थ में परिमाणवाचक निर्धारक की तरह भी उपयोग किया जाता है।)

कुछ भाषाओं में ऐसे प्रविशेषण होते हैं जो एक अगणनीय संज्ञा के अनिश्चित गुण का संबोधन करते हैं। एलेफ़ेन में या तो la का उपयोग होता है या तो कोई भी प्रविशेषण का उपयोग नहीं होता:

दर्शक निर्धारक

दर्शक निर्धारक संज्ञाओं के संदर्भ को किसी जगह या समय या बातचीत में ही स्थापित करते हैं।

Esta का अर्थ “यह” या “ये” है। इसका उपयोग la की तरह ही किया जाता है लेकिन यह या तो भौतिक या तो साहित्यिक तौर पर वक्ता के नज़दीक रही चीज़ों को संबोधित करता है:

Acel का अर्थ “वह” या “वे” है। इसका उपयोग भी la की तरह ही किया जाता है लेकिन यह वक्ता से दूरी में रही चीज़ों को संबोधित करता है:

Esta और acel को सर्वनामों के तौर पर उपयोग किया जा सकता है।

प्रश्नवाचक निर्धारक

प्रश्नवाचक निर्धारक प्रश्न बनाने के कई तरीक़ों में से एक हैं।

Cual का अर्थ “कौन-सा” या “क्या” है:

Cuanto का अर्थ “कितना” है:

Cual और cuanto को सर्वनामों के तौर पर उपयोग किया जा सकता है।

निर्वाचक निर्धारक

निर्वाचक निर्धारक समूहों से निश्चित चीज़ों का चयन करते हैं:

Cada का अर्थ “प्रत्येक” है और इसके उपयोग के दौरान सभी चीज़ों को भिन्न माना जाता है। इसके उपयोग के दौरान संज्ञा गणनीय लेकिन एकवचन होनी चाहिए:

Cualce का अर्थ “कोई भी” या “कुछ भी” है अर्थात् नतीजे से इसमें कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता। इसके उपयोग के दौरान संज्ञा आम तौर पर गणनीय होती है। अगणनीय संज्ञाओं के लिए “alga” का उपयोग किया जाता है:

Alga के उपयोग से पता चलता है कि संज्ञा के संदर्भ की पहचान अनिश्चित है:

अगणनीय संज्ञाओं या बहुवचन गणनीय संज्ञाओं के साथ alga के उपयोग से पता चलता है कि न तो संज्ञा के संदर्भ की पहचान निश्चित है न ही उसका परिमाण। आम तौर पर परिमाण छोटा होता है – नहीं तो multe का उपयोग किया जाता – लेकिन poca के उपयोग जितना छोटा नहीं:

No का अर्थ “कुछ नहीं” है। इसके उपयोग से पता चलता है कि संज्ञा के संदर्भ मौजूद नहीं है:

Sola का अर्थ “सिर्फ़” है अर्थात् संबोधित वस्तु के अलावा कुछ भी नहीं:

No और sola के अलावा इन निर्धारकों को सर्वनामों के तौर पर भी उपयोग किया जा सकता है। इनकी मदद से cadun, cualcun, algun और nun जैसे विशेष सर्वनामों की रचना होती है जो इंसानों को संबोधित करते हैं। चीज़ों को संबोधित करने के लिए इन निर्धारकों के बाद cosa का उपयोग किया जाता है।

अधिकारवाचक निर्धारक

अधिकारवाचक निर्धारक
mea, tua, sua, nosa, vosa, lor और cui हैं:

De me जैसे वाक्यांशों के उपयोग से भी अधिकार को सूचित किया जा सकता है:

El, lo, los, on याse जैसे तृतीय पुरुषवाचक सर्वनामों के स्वामित्व में रही चीज़ों को संबोधित करने के लिए sua का उपयोग किया जाता है:

Per espresa de los (o de se plural), on pote usa la determinante lor en loca de sua. Ma esta es nunca obligante. Sua es sempre posible (e plu tradisional), ma en alga frases lor pote es plu clar:

En un suproposa ajetivin, on pote simpli de ci sua/lor/la e de cual sua/lor/la a la determinante cui:

परिमाणवाचक निर्धारक

परिमाणवाचक निर्धारक ऐसे निर्धारक हैं जो संज्ञा के संदर्भ के परिमाण को सूचित करते हैं:

बहुवचन प्रत्यय -s सबसे मूलभूत परिमाणवाचक निर्धारक है। एक बहुवचन संज्ञा समावेश होनेवाले नामिक पद में कोई अन्य निर्धारक की आवश्यकता नहीं होती:

अनिश्चित प्रविशेषण होने के साथ ही un एक परिमाणवाचक निर्धारक भी है जिसे “एक” के अर्थ में उपयोग किया जाता है। यह संज्ञा के संदर्भ के एकल परिमाण को सूचित करता है। इसीलिए इसके उपयोग के दौरान संज्ञा एकवचन और गणनीय होनी चाहिए:

इसी तरह से अन्य संख्यासूचक शब्दdu, tre, cuatro आदि – भी परिमाणवाचक निर्धारक हैं:

Multe संज्ञा के संदर्भ के बड़े परिमाण को व्यक्त करता है:

Poca multe का विलोम शब्द है और यह संज्ञा के संदर्भ के छोटे परिमाण को व्यक्त करता है:

Plur es usable sola con nomes contable e plural. Lo refere a un cuantia relativa peti de cosas individua identifiable:

Contrastada, alga asentua ce la identia de la cosas es nondefinida:

Plu का अर्थ “और” या “ज़्यादा” है। यह संज्ञा के संदर्भ के बड़े परिमाण को व्यक्त करता है और इसे बहुवचन और अगणनीय संज्ञाओं के साथ भी उपयोग किया जाता है। La plu का अर्थ “सबसे ज़्यादा” है:

Min plu का विलोम शब्द है और इसका अर्थ “कम” है। यह संज्ञा के संदर्भ के छोटे परिमाण को व्यक्त करता है और इसे बहुवचन और अगणनीय संज्ञाओं के साथ भी उपयोग किया जाता है। La min का अर्थ “सबसे कम” है:

सभी परिमाणवाचक निर्धारकों को सर्वनामों के तौर पर उपयोग किया जा सकता है।

तुलनात्मक निर्धारक

अन्य चार निर्धारक समानता और भिन्नता से संबंधित हैं:

La mesma का अर्थ “वही” है। आम तौर पर la को छोड़ा नहीं जा सकता लेकिन इसे esta या acel में बदला जा सकता है:

Otra का अर्थ “अन्य” है:

Tal का अर्थ “वैसा” या “जैसा” है:

Propre का अर्थ “अपना” है और यह संज्ञा के मालिक को सूचित करता है। यह ख़ासकर निजवाचक अर्थ जताने के लिए sua निर्धारक के बाद में उपयोग किया जाता है:

निर्धारकों का क्रम

निर्धारक एक निश्चित क्रम का पालन करते हैं: