क्रियाविशेषण

जैसे विशेषण ऐसे शब्द हैं जो संज्ञाओं का संशोधन करते हैं, क्रियाविशेषण ऐसे शब्द हैं जो क्रियाओं, विशेषणों, अन्य क्रियाविशेषणों, निर्धारकों, परसर्गों, नामिक पदों और कभी-कभी पूरे वाक्यों का संशोधन करते हैं। आम तौर पर क्रियाविशेषण स्थल, समय, परिस्थिति, कारण, ढंग और परिमाण जैसी चीज़ों को सूचित करता है।

अवस्थिति

एलेफ़ेन में विशेषण और क्रियाविशेषण दिखने में एक जैसे ही होते हैं। इनके अंतर करने के लिए अवस्थिति पर ध्यान देना पड़ता है: विशेषण संज्ञाओं के पीछे आते हैं और क्रियाविशेषण क्रियाओं के पीछे एवं अन्य शब्दों के आगे आते हैं:

एक क्रियाविशेषण (या क्रियाविशेषणात्मक पद), जो एक क्रिया (या संपूर्ण वाक्य) का संशोधन करता है, को वाक्य की शुरुआत में भी रखा जा सकता है और अगर इससे भ्रांति न हो तो क्रियाविशेषण को क्रिया के कर्म के बाद या वाक्य के अंत में भी रखा जा सकता है:

कुछ स्थितियों में स्पष्टता के लिए विशेषण के आगे आनेवाले क्रियाविशेषण को सो विशेषण के साथ योजक चिह्न की मदद से जोड़ा जा सकता है:

क्रियाविशेषणात्मक अर्थ को स्पष्ट करने हेतु en modo या a grado का उपयोग किया जा सकता है:

तुलना

क्रियाविशेषणों की तुलना विशेषणों की तुलना से मिलती है।

मुख्य क्रियाविशेषण

विशेषणों से व्युत्पन्न कई क्रियाविशेषणों के अलावा एलेफ़ेन में कुछ ऐसे शब्द हैं जिन्हें सिर्फ़ क्रियाविशेषण के तौर पर उपयोग किया जाता है:

Tan को विस्मयादि जताने के लिए उपयोग किया जाता है:

परिमाणवाचक क्रियाविशेषण

कुछ परिमाणवाचक निर्धारकों को सीमा, प्रभाव या मात्रा व्यक्त करनेवाले क्रियाविशेषणों में बदला जा सकता है:

संशोधित शब्द के अर्थ का निषेध करने के लिए no का उपयोग किया जाता है। विशेष स्थितियों में क्रियाओं के संशोधन करते समय इसे क्रिया के आगे रखा जाता है:

क्रियाविशेषण के तौर पर alga का अर्थ “कुछ”, “थोड़ा” या “कुछ हद तक” है:

क्रियाविशेषण के तौर पर multe का अर्थ “ज़्यादा”, “बहुत” या “ज़्यादा हद तक” है:

क्रियाविशेषण के तौर पर poca का अर्थ “थोड़ा”, “ज़्यादा नहीं” या “कुछ हद तक ही” है:

क्रियाविशेषणों के तौर पर plu और min के अर्थ “ज़्यादा” और “कम” हैं:

क्रियाविशेषणों के तौर पर la plu और la min के अर्थ “सबसे ज़्यादा” और “सबसे कम” हैं:

प्रश्नवाचक और संबंधवाचक क्रियाविशेषण

निम्न क्रियाविशेषणों को कई तरीक़े से उपयोग किया जा सकता है:

इनकी मदद से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष प्रश्न बनते हैं और ये संबंधवाचक उपवाक्यों के परिचय कराते हैं।

Cuando का अर्थ “कब” या “जब” (a cual tempo, en cual tempo) है:

Do का अर्थ “कहाँ” या “जहाँ” (a cual loca, en cual loca) है:

Como का अर्थ “कैसा” या “वैसा” (en cual modo) है। परसर्ग के तौर पर इसका अर्थ “जैसा” होता है:

Cuanto का अर्थ “कितना” या “जितना” (en cual cuantia) है। इसे समान अर्थ देनेवाले परिमाणवाचक निर्धारक के तौर पर भी उपयोग किया जाता है:

Perce का अर्थ “क्यों” (विविध अर्थों में: par cual causa, per cual razona, con cual intende) है। इनसे संबंधित संयोजक car (“क्योंकि”) और afin (“ताकि”) हैं: