संयोजक

संयोजक एक ऐसा शब्द है जो दो चीज़ों को जोड़ने का काम करता है। ये दो प्रकार के होते हैं: निरपेक्ष और सापेक्ष

निरपेक्ष संयोजक

निरपेक्ष संयोजक ऐसे संयोजक हैं जो एक ही प्रकार के दो अवयवों को जोड़कर उसी प्रकार का एक बड़ा अवयव बनाते हैं। उदाहरण के लिए, दो नामिक पदों को e की मदद से जोड़कर एक बड़ा नामिक पद बनाया जा सकता है।

एलेफ़ेन में चार निरपेक्ष संयोजक होते हैं:

उदाहरण:

दो से ज़्यादा चीज़ों की सूचियों में अंतिम जोड़ी के अलावा बाक़ी सभी जगहों पर संयोजक की जगह पर अल्पविराम का उपयोग किया जाता है। वैसी सूचियों में संयोजक के आगे भी अल्पविराम रखा जाता है:

ज़ोर के लिए e, o और no को दोहराया जा सकता है जिन स्थितियों में दोहराए गए शब्द को पहले अवयव के आगे रखा जाता है। दो बार o के उपयोग करने से दोनों ही अवयवों का मान्य होने की संभावना ख़त्म होती है:

उदाहरण:

E, o और ma दो उपवाक्यों या वाक्यों को भी जोड़ सकते हैं:

Donce क्रियाविशेषण को e donce के संक्षेप की तौर पर भी इसी तरीक़े से उपयोग किया जाता है:

सापेक्ष संयोजक

सापेक्ष संयोजक ऐसे संयोजक हैं जो एक उपवाक्य को एक वाक्य से जोड़कर सो वाक्य में सो उपवाक्य की भूमिका को सूचित करता है।

सापेक्ष संयोजक तीन प्रकार के होते हैं: सार्वनामिक सापेक्ष संयोजक, क्रियाविशेषणात्मक सापेक्ष संयोजक और विशेष सापेक्ष संयोजक

सार्वनामिक सापेक्ष संयोजक

Cual और ci प्रश्नवाचक सर्वनामों को संबंधवाचक उपवाक्यों को परिचित करानेवाले सापेक्ष संयोजक के तौर पर उपयोग किया जा सकता है:

वे आम तौर पर एक आगे आनेवाली संज्ञा से संबंध रखते हैं। कभी-कभी सो संज्ञा को हटाया जा सकता है। वैसी स्थितियों में स्पष्टता के लिए सर्वनाम का उपयोग करना आवश्यक होता है:

कथित प्रश्नों में भी cual और ci का इसी तरह से उपयोग किया जाता है।

क्रियाविशेषणात्मक सापेक्ष संयोजक

प्रश्नवाचक क्रियाविशेषणों – do, cuando, cuanto, como और perce – को क्रियाविशेषणात्मक उपवाक्यों का परिचय करानेवाले संयोजकों की तरह उपयोग किया जा सकता है:

इन्हें संबंधवाचक उपवाक्यों का परिचय करानेवाले संयोजकों के रूप में संज्ञाओं के पीछे भी रखा जा सकता है:

और इन्हें कथित प्रश्नों में भी उपयोग किया जाता है।

विशेष सापेक्ष सर्वनाम

विशेष सापेक्ष सर्वनाम ce और esce नामिक उपवाक्यों का परिचय कराते हैं। Ce एक कथन का परिचय कराता है और esce किसी भी कथन की वैधता पर उठाए गए सवालों का परिचय कराता है:

इन्हें अर्थ पूर्ण करने के लिए निश्चित संज्ञाओं, विशेषणों और परसर्गों के पीछे भी उपयोग किया जा सकता है:

नतीजे व्यक्त करनेवाले उपवाक्यों का परिचय कराने के लिए भी ce का उपयोग किया जा सकता है:

विशेष सापेक्ष संयोजक afin, car, si और ca क्रियाविशेषणात्मक उपवाक्यों का परिचय कराते हैं: